Kharia Nouns (खड़िया संज्ञा) – Naming Words, Meanings & Examples

Kharia Nouns (खड़िया संज्ञा) – परिचय

Kharia Nouns (खड़िया संज्ञा) खड़िया भाषा के वे शब्द हैं जिनका उपयोग किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, जीव-जंतु, प्रकृति, समुदाय, भावना, गुण या विचार के नाम को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। हिंदी व्याकरण में इन्हें संज्ञा और अंग्रेज़ी में Noun कहा जाता है।

खड़िया भाषा की शब्द-संपदा में संज्ञाओं का विशेष महत्व है, क्योंकि इनके माध्यम से केवल वस्तुओं और व्यक्तियों के नाम ही नहीं, बल्कि खड़िया समाज की संस्कृति, पारंपरिक जीवन, प्रकृति, रिश्ते, कृषि, भोजन, पर्व-त्योहार और धार्मिक जीवन से जुड़ी अवधारणाएँ भी व्यक्त होती हैं।

Kharia Nouns को कैसे पहचानें?

सामान्य रूप से ऐसा शब्द जो बेहार ?” (Who?) या “क्या?” (What?) के उत्तर में किसी व्यक्ति, जीव, स्थान, वस्तु या अवधारणा का नाम बताए, वह संज्ञा हो सकता है।

उदाहरण के तौर पर:

प्रकारअर्थउदाहरण की श्रेणी
व्यक्तिवाचक संज्ञाकिसी विशेष व्यक्ति या स्थान का नामव्यक्ति, गाँव, नदी आदि
जातिवाचक संज्ञाकिसी पूरी जाति या वर्ग का नाममनुष्य, पशु, पक्षी, पेड़
वस्तुवाचक संज्ञाकिसी वस्तु का नामघर, पानी, भोजन, औजार
भाववाचक संज्ञाभावना, गुण या अवस्थाप्रेम, खुशी, दुःख, साहस
समूहवाचक संज्ञाकिसी समूह का नामपरिवार, समुदाय, झुंड

खड़िया भाषा में Nouns का महत्व

खड़िया संज्ञाएँ भाषा की मूल शब्दावली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। परिवार और रिश्ते, मानव शरीर, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, खेती, घर, भोजन, प्रकृति, धार्मिक शब्द तथा पारंपरिक वस्तुओं से संबंधित अनेक शब्द संज्ञा के अंतर्गत आते हैं।

विशेष रूप से पारंपरिक खड़िया शब्दों का दस्तावेजीकरण महत्वपूर्ण है, क्योंकि कई शब्दों के अर्थ केवल सीधे हिंदी या अंग्रेज़ी अनुवाद से पूरी तरह स्पष्ट नहीं होते। उनका वास्तविक अर्थ खड़िया समाज के सांस्कृतिक और सामाजिक संदर्भ से जुड़ा होता है।

इसलिए Khadia Kayom में Kharia Nouns को केवल शब्द और उनके हिंदी/अंग्रेज़ी अर्थ के रूप में प्रस्तुत करने के बजाय उच्चारण, उदाहरण वाक्य, व्याकरणिक जानकारी और सांस्कृतिक संदर्भ के साथ दर्ज करना अधिक उपयोगी होगा। इससे नई पीढ़ी और खड़िया भाषा सीखने वाले लोगों को शब्दों का सही प्रयोग समझने में सहायता मिलेगी।

Khadia Nouns Dictionary

Khadia Nouns Dictionary Loading...

Showing 0 entries
# Word ID English हिन्दी Khadia (Unicode) Roman Pronunciation Plural Definition Verified
Loading nouns data...

Kharia NounsKharia NounsKharia NounsKharia NounsKharia NounsKharia NounsKharia NounsKharia NounsKharia NounsKharia Nouns

Scroll to Top